अक़्से जमाल
ना पूरी होंगी कभी हसरतें जमाने की
हज़ार कोशिशें करले हमें मिटाने की
क़फ़स का ग़म है न है फिक्र आशियाने की
हमें तो फिक्र है बस गुलिस्तां सजाने की
शराब से है न पयमाने से न साक़ी से
हमारे दम से है अज़मते शराब खाने की
जो चढ़ के दार पे हमने जुनूं में छेड़ा था
फिज़ा में गूंज है अब तक इसी तराने की
तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में जो आ जाए
क़सम खुदा की झुका दूं नज़र ज़माने की
अदाएं सीख लें हम दोनों आओ असग़र से ं
मैं तीर खाने की और आप मुस्कुराने की
ग़ुलाम ज़हन हैं जिनके फिग़ार उन के लिएं
बहुत बुलंद हैं दीवार क़ैदख़ाने की
ना पूरी होंगी कभी हसरतें जमाने की
हज़ार कोशिशें करले हमें मिटाने की
क़फ़स का ग़म है न है फिक्र आशियाने की
हमें तो फिक्र है बस गुलिस्तां सजाने की
शराब से है न पयमाने से न साक़ी से
हमारे दम से है अज़मते शराब खाने की
जो चढ़ के दार पे हमने जुनूं में छेड़ा था
फिज़ा में गूंज है अब तक इसी तराने की
तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में जो आ जाए
क़सम खुदा की झुका दूं नज़र ज़माने की
अदाएं सीख लें हम दोनों आओ असग़र से ं
मैं तीर खाने की और आप मुस्कुराने की
ग़ुलाम ज़हन हैं जिनके फिग़ार उन के लिएं
बहुत बुलंद हैं दीवार क़ैदख़ाने की
No comments:
Post a Comment