Friday, October 18, 2019

अक्से जमाल

                        अक्से जमाल
सच बता कौन था सच बता कौन था?
तेरी आंखों में मेरे सिवा कौन था?
ए अंधेरों किसी से ना कहना कभी
मुझसे मुंह फेर कर चल दिया कौन था?
मेरे रोने का सब पूछते हैं सबब
अब मैं किससे कहूं बेवफा कौन था?
नाम पर मरने वाले थे तेरे बहुत
नाम सुनकर तेरा जी उठा कौन था ?
जो जिया तो जिया सिर्फ तेरे लिए
मैं न था तो बता वह भला कौन था ?
मुस्तफा से जरा आप फरमाइए
बावफा कौन था बेवफा कौन था  ?
ज़ुल्अशीरा बता मुर्तज़ा के सिवा
हम नवा ए रसूल ए खुदा कौन था ?

No comments:

Post a Comment

अहले बैत का मर्तबा

अहलेबैत का मर्तबा अल्लाह के नजदीक रसूल के अहलेबैत का मर्तबा क्या है? इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुरआने करीम  में आयते ततहीर ...